नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक अपनी दादी के निधन के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे।
वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से 30 साल के विलियम्स ने दो टेस्ट, चार एकदिवसीय और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। वह 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा, ''दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाकी बचे टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स से अनुबंध किया है।'' दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये में ब्रूक को अपने साथ जोड़ा था लेकिन फरवरी में अपनी दादी के निधन के बाद वह टूर्नामेंट से हट गए।

More Stories
तीसरे वनडे में दिख सकते हैं नए प्रयोग, अर्शदीप की जगह किसे मिलेगा मौका?
तीन दिग्गज जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, 20 जून से जुड़ा है खास कनेक्शन
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक, गांगुली-युवराज को बड़ी भूमिका