इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तेंदुआ अचानक कुएं में गिर गया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और तेंदुए के कुएं में गिरने की सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया। आपको बता दें कि यह पूरा मामला मानपुर के खुर्द गांव का है।
ग्रामीणों को यहां पर एक कुएं में तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई तेंदुआ कुएं में कैसे गिरा है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला गया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के रेस्क्यू का वीडियो भी बनाया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

More Stories
नर्मदापुरम: मैदान में फुटबॉल खेल रहे जवान पर बायसन ने किया हमला, नहीं बच सकी जान
तूफान अर्नब से फसलों पर संकट, मध्य प्रदेश के किसान ने अपनाया अनोखा तरीका
ब्यूटी पार्लर जाने से रोकने पर पति-पत्नी में विवाद, महिला की मौत से इलाके में सनसनी