नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के दौरान संविधान संशोधन विधेयकों पर दो दिनों की गहन चर्चा के बाद भी महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा महत्वपूर्ण विधेयक लोकसभा से पारित नहीं हो सका। सदन में शुक्रवार शाम को हुई वोटिंग में कुल 528 सांसदों ने हिस्सा लिया।
विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि विधेयक को पारित करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत प्राप्त नहीं हुआ, जिसके कारण यह गिर गया। आज संसद के विशेष सत्र का आखिरी दिन है और कार्यवाही सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

More Stories
बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, ‘निर्मम सरकार’ को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक