इस्लामाबाद
पाकिस्तान के लाहौर में अंडरवर्ल्ड के जाने माने नाम आमिर बलाज टीपू की हत्या की खबर है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि एक शादी समारोह के दौरान हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल, अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कौन था टीपू?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर अंडरवर्ल्ड में बलाज टीपू को सबसे खूंखार और प्रभावी लोगों में गिना जाता था। इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। अमीर बलाज टीपू के पिता आरिफ आमिर उर्फ टीपू ट्रकनवाला की भी साल 2010 में अल्लामा इकबाल एयरपोर्ट पर हमले में मौत हो गई थी। इससे पहले उसके दादा का नाम भी पुरानी रंजिश से जुड़ा रहा था।
खबर है बलाज की मौत की खबर के बाद से ही उसके समर्थकों में शोक और नाराजगी है। अधिकारियों ने इलाके में घेराबंदी कर दी है और गहन जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुई हत्या
कहा जा रहा है कि बालज की हत्या 18 फरवरी को चुंग इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस रिपोर्ट्स के हवाले से लिखा कि हमलावरों ने बालज और दो अन्य मेहमानों पर भी गोलियां चलाई थीं, जिसके चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बलाज लाहौर के ट्रक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के क्षेत्र में भी बड़ा नाम था।
जवाबी कार्रवाई में हथियारों से लैस बलाज के साथियों ने भी गोलीबारी की, जिसके चलते हमलावर की भी मौके पर ही मौत हो गई। बलाज को बचाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन उसने जिन्ना अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल, इस हमले की वजह साफ नहीं हो सकी है।

More Stories
सोने की खदानें नहीं, फिर भी गोल्ड एक्सपोर्ट में स्विट्जरलैंड का दबदबा
इंडोनेशिया में सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति प्रबोवो की नीतियां निशाने पर
मृत तारे के आसपास क्या हो रहा है? चट्टानी ग्रहों को निगलने के मिले संकेत