मुंबई
साउथ इंडियन स्टार सूर्या के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनकी फिल्म 'कंगुवा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आज तमिल नववर्ष के मौके पर इसका नया पोस्टर शेयर किया गया है।
तमिल नववर्ष के अवसर पर सूर्या ने 'कंगुवा' का एक और खतरनाक पोस्टर शेयर किया है, इसे देख फैंस हैरान रह गए। सूर्या के फैंस को ये तोहफा पसंद आ रहा है। इसके पोस्टर में वो खुद के सामने ही खड़े दिखाई दे रहे हैं।
इस फिल्म में सूर्या पेरुमाची द्वीप के पराक्रमी योद्धा कंगा उर्फ कंगुवा के रोल में हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल उधीरन नाम के विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में उनके अलावा दिशा पटानी, जगपति बाबू जैसे स्टार्स भी हैं।
कंगुवा कब रिलीज होगी
इस फिल्म को फेमस डायरेक्टर शिवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को इसी साल यानी 2024 में रिलीज किया जाएगा। फाइनल डेट आना अभी बाकी। इसे 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसका एक्शन और VFX बहुत तगड़ा होगा।

More Stories
दशहरा वाले बयान पर रणबीर कपूर की सफाई, माफी मांगकर विवाद शांत करने की कोशिश
मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की डिजिटल रिलीज को लेकर उत्सुकता, ऑनलाइन देखने के लिए खर्च की तैयारी
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान