मुंबई,
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पुत्र जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून को रिलीज हो सकती है।
आमिर खान के लाडले जुनैद खान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म 'महाराज' में दिखाई देने वाले हैं। जुनैद ने बीते साल ही वाईआरएफ की फिल्म 'महाराज' की शूटिंग पूरी कर ली थी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जुनैद खान की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर अगले महीने 5 जून को रिलीज हो सकता है। इस फिल्म में जुनैद खान के साथ जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में जुनैद पत्रकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।
कहा जा रहा है कि जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून, 2024 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन विपुल मेहता ने किया है।

More Stories
उदिति के साथ भविष्य को लेकर क्या सोचते थे करण वाही? अभिनेता के बयान ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ की तारीफ में ताइवान के प्रतिनिधि ने पढ़े कसीदे, आमिर खान को लेकर भी दिया बयान
पवन सिंह के माफीनामे के बीच अक्षरा सिंह की तस्वीर वायरल, क्या आध्यात्म की ओर बढ़ रहीं सिंगर?