जशपुर
गौ मांस बेचने वाले 8 लोगों को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से 90 किलो मांस जब्त किया है. सभी आरोपियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है.
दरअसल शनिवार को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सहरापानी घुघरीनाला के किनारे में कुछ लोग विक्रय करने के उद्देश्य से गौवंश का वध कर मांस काट रहे हैं. सूचना पर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्तों की धर-पकड़ एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी की और भाग रहे 1. सेबेस्टिन तिग्गा उम्र 33 वर्ष निवासी नयनगर कुसकुमताल सरहापानी थाना कांसाबेल, 2. सनातन लकड़ा उम्र 31 वर्ष निवासी सरहापानी थाना कांसाबेल, 3. पैकस लकड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी सरहापानी कुसुमताल, 4. संतोष लकड़ा उम्र 35 वर्ष निवासी सरहापानी कुसुमताल, 5. उत्तम दान उम्र 53 वर्ष साकिन सरहापनी कुसुमताल, 6. सुमन टोप्पो उम्र 46 वर्ष निवासी बहमा बस्तीपारा थाना कांसाबेल हाल मुकाम शांतिनगर कांसाबेल, 7. जुवेल दान उम्र 55 वर्ष निवासी थाना कांसाबेल जिला जशपुर एवं 8. विनित लकड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी खौरा थाना आस्ता हाल संतोष मंदिर के सामने कांसाबेल को पकड़ा.
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर पशु का वध करना स्वीकार किया. घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, रस्सी, नगद रकम, कुल्हाड़ी और वाहनों को जब्त किया. घटना स्थल से लगभग 90 किलो मांस जब्त किया. अभियुक्तों को धारा 429 भादवि एवं छग कृषि पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 5, 10 तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.

More Stories
द्रौपदी मुर्मू की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, 20,700 वर्ग फुट में रच दिया विश्व रिकॉर्ड
रायपुर में सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, छत्तीसगढ़ के मौसम में अगले 24 घंटे में बदलाव के संकेत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना