आबिदजान/कैप्टाउन.
अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट में दो भारतीय युवक मृत पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पहचान संजय गोयल और संतोष गोयल के रूप में हुई है, जो इथियोपिया के रास्ते भारत से आइवरी कोस्ट जा रहे थे। दोनों आइवरी कोस्ट के शहर आबिदजान में मृत मिले हैं। मृतकों के परिवार का कहना है कि संजय और संतोष को किसी वजह से इथियोपिया में विमान से उतार दिया गया था।
इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया था। आइवरी कोस्ट में स्थित भारतीय दूतावास का कहना है कि वह उनके परिवार की हर संभव मदद करेंगे। वे मामले की जांच में तेजी लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि आबिदजान में दो भारतीय नागरिक मृत पाए गए हैं। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूतावास मृत व्यक्तियों के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। जांच में तेजी लाने के लिए हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

More Stories
60 दिनों में ईरान से समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका वसूलेगा जहाजों से टोल
ब्रिटने में बने पाकिस्तान जैसे हालात, देश में पांच साल में पांच पीएम!
होर्मुज दोबारा बंद होने की आशंकाओं के बीच भारत के तीन तेल टैंकर सुरक्षित निकले