मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय का कहना है कि कलाकारों को अपने किरदार को महसूस करने की जरूरत है, जिससे दर्शक उनके किरदार से जुड़ सकें। मौनी रॉय इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज ‘शो टाइम’ को लेकर चर्चा में है। करण जौहर के धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बनी ‘शो टाइम’ बॉलीवुड के पर्दे के पीछे के कई दिलचस्प किस्सों को लेकर बनायी गयी है।
मौनी राय ने इस शो यास्मीन अली की भूमिका निभायी है। मौनी रॉय ने कहा, जब मैं सेट पर होती हूं तो मुझे यास्मीन अली से पूरी सहानुभूति होगी और मैं किरदार को जीऊंगी। मुझे लगता है कि यदि मैं किरदार को महसूस नहीं करूंगी तो दर्शक किरदार से जुड़ नहीं पाएंगे। एक्शन और कट के बीच, मुझे वह सब महसूस हुआ जो महसूस करने की जरूरत थी, लेकिन काम करने के बाद, मैं खुद बनना शुरू कर दूंगी। मैं 17 वर्षों से काम कर रही हूं इसलिए मेरे लिए तुरंत स्विच ऑन और स्विच ऑफ करना आसान है।
शो टाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह ,श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है। धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। वेबसीरीज शोटाइम 08 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में