लंदन
इंडियन प्रीमियर लीग की दिल्ली कैपिटल्स टीम इंग्लिश काउंटी क्रिकेट की हैंपशर टीम में हिस्सा खरीदने के लिये बातचीत की प्रक्रिया में है। 'डेली टेलिग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार हैंपशर के पूर्व अध्यक्ष रॉड ब्रांसग्रोव दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक जीएमआर समूह को यह काउंटी टीम बेचने के अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया, ''हैंपशर काउंटी क्रिकेट क्लब के अधिकांश शेयरों के मालिक इंडियन प्रीमियर लीग की दिल्ली कैपिटल्स टीम के सह मालिक को अपना हिस्सा बेचने के लिये आगे के दौर की बातचीत कर रहे हैं।'' अगर ऐसा होता है तो हैंपशर पहली काउंटी टीम होगी जिसके मालिक विदेशी होंगे।
इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' की बढती लोकप्रियता से जीएमआर को फायदा मिलेगा और यह टीम अपने खिलाड़ियो को तैयार कर सकेगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द हंड्रेड की कुछ टीमों के 50 प्रतिशत अंश बेचने पर विचार कर रहा है।

More Stories
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में कब मिलेगा मौका? युवराज सिंह ने उठाई आवाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा बदलाव, औकिब नबी अब पहले तीन मैचों में भी खेलेंगे
‘गेंदबाजों को सही समय पर इस्तेमाल करना सीखें’, श्रेयस की कप्तानी पर भड़के मोहम्मद कैफ