भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से राजभवन के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उनके घर पहुँच कर सम्मान किया। राज्यपाल श्री पटेल के प्रतिनिधि के रूप में राजभवन के अधिकारी भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मोहम्मद जमीर, श्रीमती सावित्री देवी वर्मा, श्री देवीशरण, श्रीमती पार्वती देवी एवं श्रीमती नारायणी देवी के घर पहुँचे और उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मिठाई तथा उपहार भेंट किए। अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हबीब नज़र की पत्नी श्रीमती फिरोज़ जहां और स्व. श्री मोहम्मद मुख्तार खान की पत्नी श्रीमती अख्त़र जहां का सम्मान उनके निवास पर किया।

More Stories
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर विद्यार्थी की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव