रांची
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 219 गेंद में अपना शतक पूरा किया। जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में ये 31वां शतक है, जबकि जारी सीरीज में उनकी पहली सेंचुरी है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट का भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ये 10वां शतक है, जबकि टेस्ट में उनका ये 31वां शतक है।
भारत के खिलाफ शुरुआती तीन टेस्ट मैच में जो रूट के बल्ले से रन नहीं निकले थे। वह लगातार खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे थे। रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में रूट ने एक छोर को संभालते हुए शानदार शतक लगाया। उन्होंने 220 गेंद में 9 चौके की मदद से 103 रन बनाए हैं। जो रूट ने करीब 8 महीने बाद टेस्ट में शतक लगाया है। भारत के खिलाफ पिछली 6 पारियों में स्मिथ ने 77 रन बनाए थे। रूट ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून 2023 में टेस्ट शतक लगाया था।
रूट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के लिए 10वां शतक लगाया है। इससे पहले रूट और स्मिथ ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक (9) लगाए थे। जो रूट ने 52 पारियों में 10 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 37 पारियों में नौ, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 51 पारियों में आठ और विवियन रिचर्ड्स ने 41 पारी में भारत के खिलाफ 8 शतक लगाए हैं।
भारत के विरुद्ध सर्वाधिक टेस्ट शतक:
जो रूट – 10 (52 पारी)।
स्टीव स्मिथ – 9 (37 पारी)।
रिकी पोंटिंग – 8 (51 पारी)।
विव रिचर्ड्स – 8 (41 पारी)।

More Stories
नीतीश की जगह मिलेगी जिम्मेदारी, सूर्यांश शेडगे के लिए सुनहरा अवसर
ऋषभ पंत के ट्रेड के बाद फिर निशाने पर संजीव गोयनका, वायरल हुआ पुराना वीडियो
टी20 क्रिकेट में नई कहानी लिखने निकली टीम इंडिया, वैभव पर खास नजर