नई दिल्ली
इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप दुनिया का सबसे पॉप्युलर कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म है। भारत समेत दुनिया भर में इस ऐप को काफी पसंद किया जाता है। पिछले साल F8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में फेसबुक ने बताया था कि वॉट्सऐप यूजर रोजाना 65 बिलियन मेसेज भेजते हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वॉट्सऐप यूजर्स कई बार कोई खास मेसेज सेव करना चाहते हैं। ऐसे में यूजर स्क्रीन शॉट लेकर उस मेसेज को सेव करते हैं।
वॉट्सऐप मेसेंजर में ऐसा फीचर मौजूद है कि जिससे आप किसी भी मेसेज को बिना स्क्रीन शॉट लिए सेव कर सकते हैं और बाद में उस मेसेज को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए आप ग्रुप चैट या प्राइवेट चैट से मेसेज को बुकमार्क कर सकते हैं। यह फीचर ऐंड्रॉयड, iOS और विंडोज यूजर्स के लिए अवेलेबल है।
ऐंड्रॉयड यूजर्स ऐसे सेव करें मेसेज
सबसे पहले अपना वॉट्सऐप मेसेंजर खोलें
जिस चैट को ऐप सेव करना चाहते हैं उसमें जाएं
जिस मेसेज को आप बुकमार्क करना चाहते हैं उसे टैप करें और होल्ड करें
अब आपको स्क्रीन के टॉप पर स्टार आइकन दिखाई देगा
स्टार आइकन पर टैप करके मेसेज सेव करें।
आईओएस यूजर्स ऐसे सेव करें मेसेज
वॉट्सऐप मेसेंजर खोलें
जिस चैट को ऐप सेव करना चाहते हैं उसमें जाएं
जिस मेसेज को आप बुकमार्क करना चाहते हैं उसे टैप करें और होल्ड करें
स्टार आइकन पर टैप करके मेसेज सेव करें।

More Stories
Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले मिल रहा बड़ा प्राइस कट
Vivo का नया 5G स्मार्टफोन हुआ पेश, 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले है खासियत
अपना चार्जर किसी को देने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना हो सकता है नुकसान