भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नया वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता लेकर आए। वित्तीय दृष्टिकोण से हम देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि नए वर्ष में हम सभी मिलकर आर्थिक समृद्धि, रोजगार सृजन और समाज में समावेशी विकास की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर भारत को एक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

More Stories
सीहोर और रायसेन में रिश्वत की शिकायतों पर कार्रवाई, दो विपणन अधिकारी सस्पेंड
मोहन यादव ने बाइक चलाकर दिया सेवा संकल्प का संदेश, बाइकर्स से साधा संवाद
हिंदू राष्ट्र के संदेश के साथ 500 KM की यात्रा, बाबा बागेश्वर ने किया ऐलान