लखनऊ। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस अब पाकिस्तान की मदद से सत्ता में आने का ख्वाब देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता पर भरोसा नहीं है। सोशल साइट ‘एक्स’ पर दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश की जनता के बजाय ‘पाकिस्तान के नेताओं’ के भरोसे पर ज्यादा निर्भर है। पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख्वाब पाल रही है। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने ये टिप्पणी कांग्रेस नेताओं के भारत-पाकिस्तान के संबंधों को लेकर दिए गए बयानों के जवाब में दी।

More Stories
मोबाइल चैट के आधार पर बढ़ी जांच, सूरत ध्वस्तीकरण केस में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
झारखंड को नई सौगात, देवघर-गुवाहाटी के बीच शुरू होगी सीधी हवाई सेवा
छोटे जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, हाई रिस्क मातृ मामलों का सफल प्रबंधन