भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आज विधि-विधान से कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं के चरण पखार कर तिलक किया, चुनरी ओढ़ाई और अपने हाथों से भोजन परोसा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कन्याओं का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सनातन परम्परा के प्रतीक कन्या पूजन पर कन्याओं को दुलार कर उन्हें भेंट प्रदान की।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 अक्टूबर को वितरित करेंगे अनुकंपा नियुक्ति आदेश
धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव