भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला और पुरूष टीमों को खो-खो का पहला विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि खो-खो में भारत के खिलाड़ियों ने विजय प्राप्त कर तिरंगा लहराया है। आज पूरा देश खो-खो के सभी खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गौरवान्वित है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों टीमों के अद्वितीय कौशल, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीम वर्क ने देश की नव प्रतिभाओं को पारंपरिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी है।

More Stories
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई