रायपुर.
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आज राजनांदगांव पीटीएस हेलीपेड पहुंचने पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी राजनांदगांव पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय तिरंगा रैली के कार्यक्रम तथा जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजनांदगांव पहुंचे हैं।

More Stories
कोरबा सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर बनी काल, एक की मौत, फरार चालक की तलाश
जैविक सब्जी के उत्पादन और एप्पल की खेती से बनाई नई पहचान
ब्लॉक वेस्ट जनरेटरों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की दी गई जानकारी