चंडीगढ़
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो।भाजपा नेता डॉ. कमल गुप्ता और सीमा त्रिखा , महिपाल ढांडा ने हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
आपको बता दे की 12 मार्च को नायब सिंह सैनी ने पांच कैबिनेट सहयोगियों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला सहित उनके पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा विधायकों की बैठक के दौरान अगले मुख्यमंत्री के लिए सैनी का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया था।

More Stories
चढ़ावा चोरी की जांच के बीच Yogi Adityanath कल पहुंचेंगे अयोध्या
घरेलू उत्पीड़न का आरोप: CCTV कैमरों से निगरानी के बाद पत्नी की आत्महत्या
21 लाख का चेक लेकर पहुंचीं शहीद की पत्नी, परिवार ने मांगी अतिरिक्त मदद