तखतपुर
धान की फसल रखवाली करने आए किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की शिनाख्ती मनोहर के रूप में हुई है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. फारेंंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही.
जानकारी के मुताबिक, किसान मनोहर धान की रखवाली के लिए रात में खेत आया था. गले में केबल तार कसकर उसकी हत्या की गई है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा कि मृतक तीन दिनों से घर नहीं गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही. इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कहा, घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा.

More Stories
वनांचल की बिंदा बाई के सपनों को मिला अपना आशियाना : योजनाओं के समन्वय से बदली जीवन की तस्वीर
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन
समय पूर्व जन्मे मासूम के जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे माता-पिता