लंदन.
टाइटैनिक से जुड़ी जब भी कोई जानकारी सामने आती है तो हर कोई उसे जानने को उत्सुक हो जाता है। अब इस जहाज के सबसे अमीर यात्री की मिली एक सोने की घड़ी से जुड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, घड़ी को नीलाम किया गया है, जिसकी कीमत जानकार आपको भरोसा नहीं होगा। इंग्लैड में घड़ी को 11.7 लाख पाउंड यानी 14.6 लाख डॉलर में नीलाम की गई।
नीलामीकर्ता हेनरी एल्ड्रिज एंड सन ने कहा कि 1912 के जहाज आपदा से जुड़ी किसी वस्तु के लिए यह एक रिकॉर्ड राशि थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि घड़ी करीब एक लाख से 150,000 पाउंड के बीच बिक जाएगी। हालांकि, इन अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका के एक शख्स ने बोली जीती है।
पत्नी की बचाई जान
घड़ी पर जेजेए लिखा हुआ है। दरअसल, यह घड़ी अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति जॉन जैकब एस्टोर की थी। बताया जाता है कि जब 15 अप्रैल 1912 में टाईटैनिक डूबी थी, तब जहाज के डूबने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी मेडेलीन को एक लाइफबोट पर चढ़ा दिया था, जिससे उनकी जान बच गई थी। हालांकि एस्टोर की मौत हो गई थी। उस समय वह मात्र 47 वर्ष के थे। दुर्घटना के एक सप्ताह बाद एस्टोर का शव मिला था। इस दौरान ही उनके सामानों में घड़ी भी मिली थी। नीलामी करने वाले कार्यालय का कहना है, 'घड़ी को कर्नल एस्टोर के परिवार को लौटा दिया गया था, उसके बाद उनके बेटे ने इसे पहना था।'

More Stories
China का तीस्ता विवाद में दखल, भारत-बांग्लादेश तनाव बढ़ा
United States ने रोका ‘Operation Project Freedom’, Iran से बातचीत के बीच बड़ा फैसला
अमेरिका का बड़ा फैसला: पेशावर में बंद होगा कांसुलेट