कोरबा
पाली थाना क्षेत्र में बीती रात जहां पेड़ से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के टकराने से मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों की मौके पर जान चली गई। डूमरकछार से दीपका जाने वाली मार्ग पर डूमरकछार चौक से चंद कदम दूर रात्रि करीब दस बजे बाइक क्रमांक सी जी 12 बी एफ 9605 में सवार होकर डूमरकछार की ओर जा रहे जिसमें राजेश कुमार पिता लीलाराम 21 वर्ष जाति गोंड,बालकृष्णा पिता भागवत सिंह 22 वर्ष जाति गोंड,कमलेश पिता शंकर सिंह 17 वर्ष जाति गोंड तीनों ग्राम धौराभाठा के आश्रित मोहल्ला गोकनाई निवासी हैं बाइक में सवार तीन दोस्तों की सड़क किनारे सेम्हर पेड़ में टकराकर जान चली गई।
राहगीरों की मदद से डायल 112 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत तीनों युवकों मृत घोषित कर दिया शव की पहचान नही होने से रातभर शव अस्पताल में पड़ा रहा, शुक्रवार सुबह तीनों युवकों की गोकनाई निवासी के रूप पहचान हुई पुलिस शव की पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।

More Stories
पूर्व महापौर अंबिका यदु के SIR रिकॉर्ड में गड़बड़ी, महिला से पुरुष दर्ज होने पर मचा हड़कंप
द्रौपदी मुर्मू की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, 20,700 वर्ग फुट में रच दिया विश्व रिकॉर्ड
रायपुर में सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, छत्तीसगढ़ के मौसम में अगले 24 घंटे में बदलाव के संकेत