दमोह
शनिवार को दमोह के फुटेरा तालाब के समीप अंतिम यात्रा में शामिल लोगों पर अचानक ही मधुमक्खियों द्वारा हमला कर दिए जाने के कारण शव यात्रा में शामिल लोग अर्थी को जमीन पर रखकर भाग गए। इस घटना में लगभग 50 लोग मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुए हालांकि इलाज हेतु जिला अस्पताल कोई भी नहीं पहुंचा।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे दमोह शहर के फुटेरा तालाब के समीप स्थित हटा नाका मुक्तिधाम के लिए मांझी समाज की वरिष्ठ नेत्री शकुंतला रैकवार के निधन हो जाने के उपरांत उनकी शव यात्रा में अनेक लोग शामिल थे कि जैसे ही शव यात्रा फुटेरा तालाब के समीप पहुंची और शव यात्रा के आगे चल रहे मटके के धुएं से अचानक झुंझलाकर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
इस अचानक हमले में शव यात्रा में शामिल अनेक लोग घायल हो गए और अपने आप को बचाने के लिए अर्थी को ही छोड़कर भाग खड़े हुए।
वहीं दूसरी ओर तालाब के किनारे कुछ अन्य लोग मुंडन संस्कार करा रहे थे कि अचानक उन पर भी मधुमक्खियों के हमले होने से वह भी घायल हो गए।
हालांकि इस मधुमक्खियों के हमले से घायल कोई भी व्यक्ति इलाज के लिए जिला अस्पताल नहीं पहुंचा।

More Stories
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 जुलाई को करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क सतगढ़ी का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास
मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग