'पति पत्नी और वो दो' का टीजर आउट, आयुष्मान खुराना का दिखा मजाकिया अंदाज
कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का 1 मिनट 22 सेकंड का टीजर दर्शकों के सामने आ गया है। इस टीजर में समय के बदलते दौर को बखूबी दिखाया गया है। इसमें यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि सदियां बीत गईं और दुनिया में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन पतियों की पुरानी फितरत आज भी वैसी ही है। टीजर में आयुष्मान खुराना अपनी चुलबुली अदाकारी के साथ वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ अलग-अलग अंदाज में रोमांस करते और उलझते हुए नजर आ रहे हैं।

More Stories
दशहरा वाले बयान पर रणबीर कपूर की सफाई, माफी मांगकर विवाद शांत करने की कोशिश
मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की डिजिटल रिलीज को लेकर उत्सुकता, ऑनलाइन देखने के लिए खर्च की तैयारी
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान