मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जोड़ी नायक के सीक्वल में नजर आ सकती है। अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नायक वर्ष 2021 में प्रदर्शित हुयी थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म नायक में अनिल कपूर ने एक न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया था, जिसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। इस फिल्म को एस.शंकर ने निर्देशित किया था। फिल्म ‘नायक’ को ए.एम रत्नम ने प्रोड्यूस किया था। कहा जा रहा है प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने नायक के सीक्वल के राइट्स खरीद लिए हैं।वह ‘नायक’ का सीक्वल बनाने वाले हैं।
दीपक मुकुट ने बताया,हमलोग नायक का सीक्वल प्लान कर रहे हैं और पुराने कैरेक्टर्स के साथ ही स्टोरी को आगे ले जाने का सोच रहे हैं। मैंने काफी पहले ए.एम रत्नम से राइट्स खरीद लिए हैं। लीड एक्टर्स को माइंड में रखते हुए हम फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. जैसे ही राइटिंग का काम पूरा हो जाएगा। हम आगे का डिसाइड करेंगे।

More Stories
उदिति के साथ भविष्य को लेकर क्या सोचते थे करण वाही? अभिनेता के बयान ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ की तारीफ में ताइवान के प्रतिनिधि ने पढ़े कसीदे, आमिर खान को लेकर भी दिया बयान
पवन सिंह के माफीनामे के बीच अक्षरा सिंह की तस्वीर वायरल, क्या आध्यात्म की ओर बढ़ रहीं सिंगर?