मुंबई
आलिया भट्ट इस साल अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर आ रही हैं। इन दिनों अभिनेत्री फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी की है। इसके अलावा काफी समय से खबर है कि जल्द आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में भी नजर आएंगी। बीते दिनों आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस शरवरी वाघ के जुड़ने की खबर थी।
वहीं अब फिल्म से जुड़ा एक नया और अपडेट सामने आ रहा है, जिसे आरके के सीईओ ने दी है। आलिया भट्ट वाईआरएफ की जासूस संबंधी फिल्म करने के लिए तैयारी कर रही हैं। इसकी जानकारी फिक्की फ्रेम्स के सीईओ अक्षय विधवानी ने दी है। अक्षय ने कहा, इस इंडस्ट्री का एक रहस्य साझा करूंगा, जो कि आलिया भट्ट एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका शूटिंग शेड्यूल इस साल के अंत में शुरू होगा। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में भी होगी। आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की आठवीं फिल्म होगी। इससे पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर-3, वॉर-2 और टाइगर वर्सेस पठान के बाद ये फिल्म रिलीज होगी। आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द जिगरा में नजर आएंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में