आगस्टा
भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया ने 88वें आगस्टा मास्टर्स के तीसरे दिन दो ओवर 74 के स्कोर के साथ शीर्ष दस में रहने का मौका गंवा दिया। पिछले सप्ताह वालेरो टैक्सास ओपन जीतने वाले 22 वर्ष के भाटिया पांच ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 28वें स्थान पर हैं। वहीं भारतीय मूल के ही साहित थीगाला संयुक्त 36वें स्थान पर हैं जिन्होंने छह ओवर के साथ लगातार तीसरे दिन 74 स्कोर किया। दुनिया के नंबर एक गोल्फर स्कॉटी शेफलेर ने सात अंडर के साथ एकल बढत बना ली है।

More Stories
तीसरे वनडे में दिख सकते हैं नए प्रयोग, अर्शदीप की जगह किसे मिलेगा मौका?
तीन दिग्गज जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, 20 जून से जुड़ा है खास कनेक्शन
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक, गांगुली-युवराज को बड़ी भूमिका