मुंबई
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म महोत्सव में फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ के प्रीमियर के दौरान फाल्गुनी एवं शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किए गए काले ‘गाउन’ में बेहद खूबसूरत नजर आईं। ऐश्वर्या पिछले दो दशक से कान फिल्म महोत्सव में शामिल हो रही हैं। वह इस बार हल्के गुलाबी रंग की बाजुओं वाले काले गाउन में ‘रेड कार्पेट’ पर नजर आईं।
अभिनेत्री (50) ने हॉलीवुड दिग्गज कोपोला की फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ के प्रीमियर में हिस्सा लिया। इस फिल्म में एडम ड्राइवर ने मुख्य भूमिका निभाई है। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बृहस्पतिवार को कान पहुंची थीं। फ्रेंच रिवेरा में मां-बेटी की जोड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया। ऐश्वर्या के अलावा कियारा आडवाणी, शोभिता धूलिपाला और अदिति राव हैदरी सहित भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियों के कान फिल्मोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है।

More Stories
उदिति के साथ भविष्य को लेकर क्या सोचते थे करण वाही? अभिनेता के बयान ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ की तारीफ में ताइवान के प्रतिनिधि ने पढ़े कसीदे, आमिर खान को लेकर भी दिया बयान
पवन सिंह के माफीनामे के बीच अक्षरा सिंह की तस्वीर वायरल, क्या आध्यात्म की ओर बढ़ रहीं सिंगर?