अयोध्या
टाटा ग्रुप की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) का अयोध्या से नाता जुड़ने वाला है। इस एविएशन कंपनी ने अगले सप्ताह बुधवार को 30 दिसंबर से अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। इसी के साथ अयोध्या से लोग इस सेवा के जरिये बेंगलुरु, भुबनेश्वर, कोच्चि, गुवाहाटी, गोवा जैसे शहरों की वन-स्टॉप फ्लाइट मिल जाएगी।
क्या होगा उद्घाटन की टाइमिंग
एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से आज यहां जारी एक बयान के मुताबिक शुरुआती दिन की उड़ान 30 दिसंबर, 2023 को होगी। उस दिन सुबह 11 बजे दिल्ली से फ्लाइट उड़ेगी और 12.20 बजे अयोध्या में उतरेगी। अयोध्या से, उड़ान दोपहर 12.50 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी और 14.10 बजे पहुंचेगी।
सामान्य समय क्या होगा
16 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले फ्लाइट शिड्यूल में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट हर रोज दिल्ली से सुबह 10 बजे उड़ कर 11.20 बजे अयोध्या पहुच जाएगी। वापसी में दोपहर से ठीक पहले 11.50 बजे अयोध्या से टेकऑफ कर 12.55 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।
क्या कहना है मैनेजमेंट का
इस शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए, एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, ''एयरपोर्ट खुलने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस अयोध्या से परिचालन शुरू करने को लेकर उत्साहित है। यह देश भर के टियर 2 और टियर 3 शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हम अयोध्या के अपेक्षित विकास को लेकर उत्साहित हैं, निकट और दूर से तीर्थयात्रियों और यात्रियों को आकर्षित कर रहे हैं और इस रोमांचक विकास की कहानी का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं।''
मिलेगी वन स्टॉप कनेक्टिविटी
एयर इंडिया एक्सप्रेस अयोध्या को भुवनेश्वर, बेंगलुरु, कोच्चि, गुवाहाटी, गोवा, ग्वालियर, जयपुर, पुणे, सूरत, श्रीनगर और शारजाह जैसे गंतव्यों से जोड़ने के लिए सुविधाजनक वन-स्टॉप यात्रा कार्यक्रम भी प्रदान करेगा।

More Stories
BJP के खजाने में आया 1473 करोड़ का फंड, चुनावी खर्च में कांग्रेस से कितनी आगे?
राष्ट्रपति भवन में बढ़ा महिला शक्ति का कद, मेजर नव्या शेखावत बनीं पहली महिला आर्मी ADC
92 साल के CNR राव को क्यों बुलाया गया सुनवाई में? वोटर लिस्ट की छोटी गलती बनी बड़ी वजह