भोपाल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने श्यामला हिल्स स्थित अपने शासकीय निवास बी-3 पर नवरात्रि के सप्तमी पर्व पर पूजा-अर्चना आयोजित की। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रदेश के किसानों एवं नागरिकों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना में मंत्री श्री कंषाना की धर्मपत्नी श्रीमती संजू कंषाना और निवास का स्टॉफ सम्मिलित हुआ। पंडित गोविंद चतुर्वेदी द्वारा हवन कराया गया।

More Stories
जनजातीय कला और संस्कृति का महाकुंभ, आदिरंग महोत्सव के समापन में शामिल होंगे CM
24 और 25 जून को थमेगी भोपाल मेट्रो की रफ्तार, प्रशासन ने बताई वजह
मध्य प्रदेश में मानसून की चाल तेज, बालाघाट से होगी पहली बारिश