करनाल : कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार की रात गर्भवती पत्नी को भर्ती कराने आए युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लाया गया है।
क्षेत्र के रांवर गांव निवासी रजत ने अपनी पत्नी को गर्भावस्था में करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। इस दौरान पत्नी की दादी भी आई। घायल की पहचान रजत शर्मा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रजत की पत्नी की उसकी दादी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। दादी ने रजत से कुछ गलत बातें कह दीं। नाराज होकर रात करीब साढ़े आठ बजे रजत ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
वहीं, परिजनों ने अस्पताल पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि ये कैसा अस्पताल है, जहां घायल का उपचार नहीं हो सका। इतने बड़े अस्पताल से उसे रेफर करना पड़ा। गांव के ही प्रताप ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। रजत कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। युवक की शादी साल भर पहले ही हुई थी।

More Stories
रेलवे ट्रैक पर मिला ट्रैकमैन का शव, ड्यूटी के दौरान मौत की जांच शुरू
जल शक्ति मंत्री ने किया भूजल सप्ताह का आगाज, जल संकट वाले शहरों पर रहेगा खास फोकस
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, 40 फीट ऊंचे रथ पर सवार हुए प्रभु