मुंबई
सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के नाम अभिनेता हैं। इन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से तो सुर्खियां बटोरी ही हैं। साथ ही पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में छाए रहते हैं। हाल ही में, सैफ के करीबी दोस्त, एक्टर और फिल्ममेकर कमल सदाना ने एक खुलासा किया। उन्होंने सैफ की राह चलते इंसान के साथ हुई लड़ाई के बारे में बताया कि कैसे दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों ने एक-दूसरे को दांत से काट लिया।
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, कमल सदाना ने दिलचस्प वाकया साझा किया, जो 1990 के दौरान का था। जब सैफ अली खान और अमृता सिंह एक साथ थे। कमल ने बताया, 'एक बार हम (वह, सैफ और अमृता सिंह) कहीं से लौट रहे थे और मुझे लगता है कि सैफ गाड़ी चला रहे थे। वहाँ एक कार थी जो पीछे से आई और हमारे आगे से काटते हुए निकल गई। सैफ ने शायद उसे अपने हाथ से कुछ इशारा किया होगा।'
सैफ अली और उस शख्स ने काटां दांत
कमल ने आगे बताया कि इससे झगड़ा हो गया क्योंकि सैफ और दूसरा लड़का बीच सड़क पर अपनी कारों से उतर गए। 'वह बेतरतीब आदमी कार से उतरा, सैफ भी नीचे उतरे और उन्होंने लड़ना शुरू कर दिया। मैं और अमृता बोनट पर आकर बैठ गए।' हालांकि बाद में ये लड़ाई भयावह हो गई। क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे को दांत काट लिया था। हालांकि बाद में दोनों हंसने लगे और गले भी लगा लिया।
सैफ अली को लगा टिटनेस का इंजेक्शन
कमल ने बताया कि लड़ाई खत्म होने के बाद दोनों सीधे अस्पताल गए और सैफ ने खुद को टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया। दिलचस्प बात यह है कि सैफ अली खान और कमल सदाना के रिश्ते की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि सैफ अली खान ने 'बेखुदी' में उनकी जगह ले ली थी, जो कि उनकी पहली फिल्म मानी जाती। इस फिल्म से काजोल ने भी डेब्यू किया। हालाँकि, बाद में उनमें गहरी दोस्ती हो गई, जो आज भी वैसी ही है। कमल ने उसी इंटरव्यू के दौरान यह भी खुलासा किया कि सैफ की बहन सबा अली खान पटौदी आज भी उन्हें हर साल राखी बांधती हैं।

More Stories
दशहरा वाले बयान पर रणबीर कपूर की सफाई, माफी मांगकर विवाद शांत करने की कोशिश
मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की डिजिटल रिलीज को लेकर उत्सुकता, ऑनलाइन देखने के लिए खर्च की तैयारी
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान