गयाजी। पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति और जबलपुर से गयाजी जंक्शन के बीच दो जोड़ी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें सितंबर और अक्टूबर 2026 में निर्धारित तिथियों पर चलेंगी, जिससे मध्य प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सेवा मिलेगी।
रानी कमलापति-गया स्पेशल के तीन फेरे
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:20 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी और नर्मदापुरम स्टेशनों पर ठहरेगी।
जबलपुर-गया के बीच विशेष ट्रेन का संचालन
गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-गया स्पेशल 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर 2026 को रात 9:25 बजे जबलपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01702 गया-जबलपुर स्पेशल 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसका ठहराव अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी और सिहोरा रोड स्टेशनों पर रहेगा।
एसी से सामान्य श्रेणी तक की व्यवस्था
दोनों पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न श्रेणियों के कोच शामिल किए गए हैं। प्रत्येक ट्रेन में 2 एसी सेकंड क्लास, 4 एसी थर्ड क्लास, 12 स्लीपर और 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे सभी वर्ग के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
। पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति और जबलपुर से गयाजी जंक्शन के बीच दो जोड़ी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें सितंबर और अक्टूबर 2026 में निर्धारित तिथियों पर चलेंगी, जिससे मध्य प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सेवा मिलेगी।

More Stories
पिंडरा में जुटेंगी 10 हजार महिलाएं, सीएम योगी करेंगे सम्मानित; VIP रूट पर खास निगरानी
काशी से पोषण अभियान की नई शुरुआत, आंगनबाड़ी में भोजन व्यवस्था होगी पारदर्शी
यूपी में बदलेगा डॉक्टरों की नौकरी का नियम, रिटायरमेंट के बाद पुनर्नियुक्ति से 70 साल तक सेवा