भोपाल
मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल द्वारा आयोजित एक दिवसीय श्रमिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में 45 संस्थानों से लगभग 700 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर टीम विजेता होती है। खेल में हार-जीत होती रहती है। जो टीम आज विजय प्राप्त नहीं कर सकी वह कल जीतेगी। हर खिलाड़ी को अपने खेल को निखारने के लिए समय देना चाहिए, जिससे अगली बार वह और बेहतर प्रदर्शन कर सके। मंत्री राजपूत ने प्रतियोगिता में शामिल विजेता, उप विजेता टीमों सहित खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रदेश संयुक्त मजदूर संघ के आशीष सिंह, बीना से सीनियर मैनेजर हर्ष वर्धन तोमर, बूंद मल्टी फूड प्रा.लि. से सौरभ सिंघई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 जुलाई को करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क सतगढ़ी का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास
मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग