भोपाल
जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा जयंती) के पावन अवसर पर प्रदेश की जनता को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज का दिन हमारे जनजातीय समाज के अदम्य साहस, संस्कृति और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए जो प्रेरणा दी, वह आज भी हमें अपने मूल्यों और संकल्पों पर अडिग रहने की शिक्षा देती है। जनजातीय समुदायों की असाधारण परम्पराओं और योगदान ने हमारे समाज को समृद्ध किया है। प्रदेश सरकार उनके उत्थान, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आइए, इस अवसर पर हम सब उनके योगदान को नमन करें और उनके गौरव को संरक्षित करने के लिए संकल्पित हों। भगवान बिरसा मुंडा की यह जयंती हमें उनके विचारों से प्रेरित होकर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहने का आह्वान करती है।
जय जनजातीय गौरव, जय मध्यप्रदेश!

More Stories
हिंदू राष्ट्र के संदेश के साथ 500 KM की यात्रा, बाबा बागेश्वर ने किया ऐलान
बालाघाट में गर्भवती महिला से थाने में कथित मारपीट, चार पुलिसकर्मियों पर FIR
सस्ती बिजली और बेहतर सप्लाई की मांग, MP के उद्योग संगठनों ने दिए सुझाव