रायपुर
18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के आगाज के साथ ही नवनिर्वाचित सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने सोमवार को सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान रायपुर से सांसद बनने के बाद पहली बार संसद पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने भी सांसद पद की शपथ ली।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शपथ लेते हुए कहा कि ”मैं बृजमोहन अग्रवाल जो लोकसभा का सदस्य निर्वाचित हुआ हुं, ईश्वर की शपथ लेता हुं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाला हूं उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगा।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 वोट के बड़े अंतर से हराकर लोकसभा का टिकट कन्फर्म किया था। चुनाव में उन्हें 10 लाख 50 हजार 351 वोट मिले थे। बृजमोहन अब तक आठ बार के विधायक और पांच बार मंत्री रह चुके हैं।

More Stories
द्रौपदी मुर्मू की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, 20,700 वर्ग फुट में रच दिया विश्व रिकॉर्ड
रायपुर में सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, छत्तीसगढ़ के मौसम में अगले 24 घंटे में बदलाव के संकेत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना