मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 2019 में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ प्रदर्शित हुयी थी। इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया गया है, जो अगले साल यानी 2025 में लाया जाएगा। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था।
मेकर्स ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए हैं, वहीं फिल्म में नए एक्टर्स की एंट्री हुई है। अनिल कपूर इस फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह हाथों में स्क्रिप्ट लिए नजर आ रही हैं। रकुल ने तस्वीर के साथ लिखा, फेवरेट सेट पर वापसी हो गई है. दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग शुरू।

More Stories
ऋतिक ने आनंद कुमार की तारीफ की
मुझे जान ना कहो मेरी जान का परचम अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में लहरा
अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने बच्चों के लिए अर्थपूर्ण फिल्में बनाने की अपील की