मुंबई,
बॉलवुड अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिल्म केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड दिसंबर में रिलीज होगी। केवीएन प्रोडक्शन की 'केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड' दिसंबर 2024 में रिलीज होने के लिए तैयार है।इस पीरियड एक्शन एंटरटेनर को लेकर चर्चा बहुत ज्यादा है। यह फिल्म, 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म का पहला गाना अगस्त में आएगा।
केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी ,रमेश अरविंद, नोरा फतेही और वी रविचंद्रन अहम भूमिका में नज़र आएंगे।केवीएन प्रोडक्शंस प्रस्तुत केडी-द डेविल, का निर्देशन प्रेम ने किया है। पैन-इंडिया बहुभाषी केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड ,तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

More Stories
उदिति के साथ भविष्य को लेकर क्या सोचते थे करण वाही? अभिनेता के बयान ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ की तारीफ में ताइवान के प्रतिनिधि ने पढ़े कसीदे, आमिर खान को लेकर भी दिया बयान
पवन सिंह के माफीनामे के बीच अक्षरा सिंह की तस्वीर वायरल, क्या आध्यात्म की ओर बढ़ रहीं सिंगर?