सेन एंटोनियो (अमेरिका)
भारतीय अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया ने प्ले ऑफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां वालेरो टेक्सास ओपन का खिताब जीता और अगले महीने होने वाले अगस्ता मास्टर्स में जगह बनाई।
भाटिया ने पहली बार किसी मेजर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। भाटिया ने प्ले ऑफ में डैनी मैकार्थी को पछाड़ा जिन्होंने अपने अंतिम नौ होल में से आठ में बर्डी की।
बाइस साल के भाटिया (67) ने दिन की शुरुआत चार शॉट की बढ़त के साथ की थी और फिर छह शॉट की बढ़त बनाने में सफल रहे लेकिन मैकार्थी ने जोरदार वापसी की जिससे 72 होल के बाद दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 20 अंडर रहा। भाटिया ने इसके बाद प्ले ऑफ में पहले अतिरिक्त होल में बर्डी के साथ खिताब अपने नाम किया।

More Stories
तीसरे वनडे में दिख सकते हैं नए प्रयोग, अर्शदीप की जगह किसे मिलेगा मौका?
तीन दिग्गज जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, 20 जून से जुड़ा है खास कनेक्शन
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक, गांगुली-युवराज को बड़ी भूमिका