रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती वीणा आर श्रीनिवास एवं निदेशक डाक सेवायें श्री दिनेश कुमार मिस्त्री ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को राम जन्म भूमि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी किये गये भगवान राम के टिकट मिनियेचर, स्पेशल कवर एवं अयोध्या की मिट्टी एवं सरयू नदी का जल भेंट किया। इसके अलावा रायपुर के चंदखुरी में कौशल्या माता के मंदिर पर जारी किये गये स्पेशल कवर एवं पिक्चर पोस्ट कार्ड भी डाक विभाग द्वारा राज्यपाल को भेंट किए गए। साथ ही डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से उन्हें अवगत कराया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्मृति ईरानी की नसीहत, संगठन के नियमों का पालन करने पर जोर
20 दिन से इलाज के लिए परेशान मरीज, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी नहीं मिली राहत
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी