रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती वीणा आर श्रीनिवास एवं निदेशक डाक सेवायें श्री दिनेश कुमार मिस्त्री ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को राम जन्म भूमि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी किये गये भगवान राम के टिकट मिनियेचर, स्पेशल कवर एवं अयोध्या की मिट्टी एवं सरयू नदी का जल भेंट किया। इसके अलावा रायपुर के चंदखुरी में कौशल्या माता के मंदिर पर जारी किये गये स्पेशल कवर एवं पिक्चर पोस्ट कार्ड भी डाक विभाग द्वारा राज्यपाल को भेंट किए गए। साथ ही डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से उन्हें अवगत कराया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 595 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’