विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो मासूम सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार जीप ने एक बाइक पर सवार पूरे परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।
तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर
ग्राम घोसुआ के बर्री निवासी रवि अपनी पत्नी रीना और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मुंगावली की ओर से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार रवि के पुत्र कार्तिक और पुत्री पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।
माता-पिता गंभीर रूप से घायल
हादसे में बाइक चला रहे रवि और उनकी पत्नी रीना बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप को जब्त कर लिया है और मामले की जांच प्रधान आरक्षक बसंत शाक्य द्वारा की जा रही है।

More Stories
बच्चों की मौत के बाद बालाघाट पहुंचे अभिजीत दीपके, परिवारों से मिलकर जानेंगे हाल
राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी; दो अधिकारियों पर कार्रवाई
एमपी में नायब तहसीलदार बनने का रास्ता साफ, 73 पदों पर विभागीय परीक्षा