मौजूदा दौर में शिक्षा और करियर, दोनों ही प्रतियोगिता पर आधारित हैं। लाखों स्टूडेंट्स हर साल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इनमें से कुछ परीक्षाओं में सफल हो पाना बहुत मुश्किल है। इनका पास प्रतिशत इतना कम होता है कि कई बार सालों की मेहनत के बाद भी लोग इनमें सफल नहीं हो पाते। चाहे वह भारत की यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा हो या चीन की गोवाकाओ परीक्षा युवा सफलता की गारंटी के बिना अपनी जिंदगी के कई साल इनकी तैयारी में झोंक देते हैं। दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्ट्रैटेजी, टाइम मैनेजमेंट, मेंटल प्रेशर से निपटना और लगातार आत्मविश्वास बनाए रखना भी सफल होने के लिए बहुत जरूरी होता है। यही कारण है कि इन्हें क्रैक करने वाले लोग न सिर्फ बुद्धिमान माने जाते हैं, बल्कि उनका धैर्य और जज्बा भी लोगों के लिए प्रेरणा बन जाता है। विश्व की सबसे कठिन परीक्षाएं
1. गाओकाओ परीक्षा (चीन)
कठिनाई रैंक: 1
चीन की राष्ट्रीय कॉलेज प्रवेश परीक्षा। 2025 में लगभग 1 करोड़ 33 लाख 50 हजार स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी। चीन के कॉलेज/यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने का दर लगभग 85 फीसदी है, जिसमें 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को टॉप कॉलेजों में दाखिला मिलता है।
2 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (भारत)
कठिनाई रैंक: 2
डिटेल: यह भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा की परीक्षा है। हर साल लगभग 1.3 मिलियन (13 लाख) उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सिलेक्शन का दर करीब 0.1 फीसदी है। लाखों अभ्यर्थी 1000 के करीब पदों के लिए यह परीक्षा देते हैं।
3 जेईई एडवांस्ड (भारत)
कठिनाई रैंक: 3
डिटेल: जेईई मेंस में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड के पात्र माने जाते हैं। आईआईटी और अन्य टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इसे पास करना जरूरी है। 2025 में 1,87,223 आवेदन, 1,80,422 उपस्थित, 54,378 क्वॉलिफाई- लगभग 30.1 फीसदी सफल.
4 चार्टर्ड अकाउंटेंसी (भारत)
कठिनाई रैंक: 4
डिटेल: सीए परीक्षा 3 चरणों में होती है- सीपीटी, आईपीसीसी और फाइनल. हर साल लाखों उम्मीदवारों में से गिनती के उम्मीदवार ही इस परीक्षा में सफल हो पाते हैं। आम तौर पर सीए परीक्षा का पास प्रतिशत बहुत कम रहता है. कई युवा सालों तक इसकी तैयारी करते हैं।
5 सीएफए (अमेरिकी संस्थान द्वारा आयोजित)
कठिनाई रैंक: 5
डिटेल: सीएफए यानी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट अंतर्राष्ट्रीय वित्त परीक्षा है। इसका आयोजन अमेरिकी संस्था करती है। सीएफए परीक्षा केंद्र दुनियाभर में बनाए जाते हैं। लेवल 1 में इसकी सफलता दर 45 प्रतिशत तक है। सेकंड और थर्ड लेवल तक यह दर कम होती जाती है।

More Stories
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खबर, DRDO के LRDE में इंटर्नशिप का अवसर
शिक्षण पेशे के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी, DU में गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
स्वास्थ्य सेवाओं में होम्योपैथिक चिकित्सकों की बढ़ती भूमिका, करियर के बेहतर अवसर