जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार को कनक घाटी स्थित राधा माधव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने राधा माधव के दर्शन किए और सभी के मंगल की कामना की।बाद में हरिभाऊ बागडे मंदिर परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने वहां बटुकों को आशीर्वाद स्वरूप दक्षिणा दी तथा कहा कि जनेऊ मात्र एक धागा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, उच्च आदर्शों और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने बटुकों से धर्म के मार्ग पर चलने, बड़ों का आदर करने और समाज में ज्ञान व सेवा का प्रसार करने का आह्वान किया।

More Stories
देवनानी ने गंगा दशहरा पर विधान सभा उद्यान में लगाया कल्पवृक्ष
भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 50 यात्री सवार, कई घायल
आज जहां पेट्रोल महंगा, 1947 में पानी से भी कम दाम में मिलता था ईंधन