नई दिल्ली। उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह ट्रेन के सामने छलांग लगाकर 45 साल के व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त करोली राजस्थान निवासी महाराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को 10.12 बजे जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को एक शख्स के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि महाराज सिंह काफी दिन से डिप्रेशन के मरीज थे और इनका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कल भी इलाज के लिए अस्पताल गए थे। वह उत्तम नगर में रहने वाले अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने दिल्ली आए थे। उनके परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे की वजह से द्वारका से नोएडा और वैशाली के मार्ग पर करीब आधे घंटे तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा।

More Stories
“आईटीओ के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में अग्निकांड; दमकल की गाड़ियों ने समय रहते बुझाई आग”
विशिष्ट शासन सचिव, वित्त शिवांगी स्वर्णकार ने राजस्थान संपर्क पोर्टल केंद्र का निरीक्षण किया
“अज्ञात चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना: 40 तोला सोना और नकदी लेकर हुए फरार”