राजस्थान में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी हुई है। होमगार्ड भर्ती 2026 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) की तिथियों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है| निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक फिजिकल टेस्ट का आयोजन 16 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत समय-सारिणी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
भरे जाने हैं 3842 पद
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3842 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें से 3545 पद शहरी क्षेत्र के होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए निर्धारित हैं, जबकि 297 पद सीमा गृह रक्षक के लिए आरक्षित हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। चयन पूरी तरह शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) तथा विशेष योग्यता के आधार पर किया जाएगा। PET के लिए 25 अंक और विशेष योग्यता के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 45 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।
भर्ती संगठन: होमगार्ड विभाग, राजस्थान
पद का नाम: होमगार्ड
कुल पद: 3842
आवेदन अवधि: 12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023
शारीरिक परीक्षा प्रारंभ: 16 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट: home.rajasthan.gov.in
इन 9 जिलों में आयोजित होगा फिजिकल टेस्ट
राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 की शारीरिक परीक्षाएं प्रदेश के नौ जिलों में आयोजित की जाएंगी।
अजमेर
अलवर
भरतपुर
बीकानेर
जयपुर
जोधपुर
कोटा
सीकर
उदयपुर
परीक्षा का आयोजन संबंधित जिला प्रशिक्षण केंद्रों, उपकेंद्रों तथा सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने आवंटित केंद्र पर तय तिथि के अनुसार उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
PET और PST से संबंधित आवश्यक निर्देश
जारी कार्यक्रम के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के अंतर्गत दौड़ और अन्य निर्धारित शारीरिक गतिविधियों का परीक्षण किया जाएगा। वहीं शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) में लंबाई, सीना आदि शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले आधिकारिक सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है। इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से शुरू होकर 11 फरवरी 2023 तक चली थी। अब चयन प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

More Stories
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के अधूरे काम पर सरकार घिरी
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students’ Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Firozpur में फिरोजपुर फीडर नहरबंदी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम