भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्रम और बाबा महाकाल की प्रतिकृति भेंट कर उनका अभिवादन किया। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि संवैधानिक मूल्यों और अंत्योदय के प्रति राज्यपाल पटेल की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है।

More Stories
उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस का व्यापक प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ
महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग : राज्यपाल पटेल
पुलिस मुख्यालय में हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन