सीतापुर|यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार देर रात एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिस आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया, उसका नाम आशीष बताया जा रहा है। वह रामपुर कलां थाना क्षेत्र के बाबूवापुर का रहने वाला है।बताया गया कि आशीष जनवरी महीने में एक 17 वर्षीय किशोरी को लेकर कहीं चला गया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने इसे पकड़ लिया। उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसने अपने पास रखी ब्लेड से अपने ही गले को रेत लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।आरोपी के पास कैसे रह गई ब्लेड… जांच शुरू घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी के पास ब्लेड कैसे रह गई, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी ने जिस समय गर्दन रेती, उस समय उसे जेल में दाखिल कराने की कवायद चल रही थी।

More Stories
“आईटीओ के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में अग्निकांड; दमकल की गाड़ियों ने समय रहते बुझाई आग”
विशिष्ट शासन सचिव, वित्त शिवांगी स्वर्णकार ने राजस्थान संपर्क पोर्टल केंद्र का निरीक्षण किया
“अज्ञात चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना: 40 तोला सोना और नकदी लेकर हुए फरार”