नई दिल्ली
दिल्ली के वजीराबाद पुलिस थाने के मालखाने में सोमवार 29 जनवरी को अचानक भीषण आग लग गई। आग में करीब 250 दोपहिया और 200 कारें जलकर खाक हो गई। हालांकि आग की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझान में लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों से लगी इसका पता अभी तक नहीं लगा है। आग की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि वजीराबाद पुलिस थाने के मालखाने में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वजीराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में देर रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की 8 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और सुबह करीब 4:15 बजे आग पर काबू पा लिया गया। करीब 200 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहनों में आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

More Stories
ब्रिक्स सम्मेलन के आखिरी दिन तक दिल्ली में हाई अलर्ट, हर गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर
यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों पर सवाल, फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में फर्श पर इलाज
अली ने नहीं दिए नए मुलाकाती के नाम, अबान की मौत के बाद सामने आई रिश्तों की खामोशी