मंडला
मध्य प्रदेश के मंडला में जबलपुर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शनिवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नगर परिषद बिछिया के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शिव झरिया के घर पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई।
EOW की टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है और घर में मौजूद कारों सहित अन्य संपत्तियों का भी मूल्यांकन कर रही है। जांच में सामने आया कि शिव झरिया शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक का भी संचालन करते हैं।
शिवकुमार झरिया पूर्व में मंडला जिले के मोहगांव जनपद (मनरेगा) में कैशियर थे। वहां आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों के बीच उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। जांच में करीब 37 लाख रुपयों का गबन भी सामने आया। जिसकी बिछिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में शिवकुमार झरिया सह आरोपी हैं और वर्तमान में जमानत पर हैं।

More Stories
CM हेल्पलाइन पर शिकायत पड़ते ही हरकत में आया प्रशासन, 6 वाहन किए जब्त
जगन्नाथपुर जलाशय बचाने की कवायद तेज, SECL को भेजा गया आपत्ति पत्र
कोरबा सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर बनी काल, एक की मौत, फरार चालक की तलाश